इतिहास के पन्नों में 20 सितंबर : बेल्जियम में हुआ था विश्व कन्नड़ संस्कृति सम्मेलन आयोजित
- Admin Admin
- Sep 19, 2025
20 सितंबर 2006 को बेल्जियम के हरिन शहर में विश्व कन्नड़ संस्कृति सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें प्रवासी भारतीयों ने कन्नड़ भाषा और संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का संकल्प लिया। इसी दिन ब्रूसेल्स में भारत महोत्सव (Festival of India) का आयोजन 15 वर्षों बाद पुनः शुरू हुआ। इस महोत्सव में भारतीय शास्त्रीय नृत्य, संगीत, योग, हस्तकला और व्यंजनों की विविधता को प्रदर्शित किया गया। दोनों आयोजनों ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दी।
अन्य अहम घटनाएंः
1995 - संयुक्त राज्य महासभा का 50वां अधिवेशन प्रारम्भ।
2000 - क्लिंटन दम्पत्ति 'व्हाइट वाटर कांड' के आरोपों से मुक्त।
2001 - अमेरिका ने 150 लड़ाकू विमान खाड़ी में उतारे।
2003 - संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित कर इजराइल से यासिर अराफ़ात की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।
2004 - इंडोनेशिया में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान।
2006 - ब्रिटेन के रॉयल बॉटैनिक गार्डन्स के वैज्ञानिकों को 200 वर्ष पुराने बीज उगाने में कामयाबी मिली।
2006 - हरिन में विश्व कन्नड़ संस्कृति सम्मेलन का आयोजन, 15 वर्ष बाद ब्रूसेल्स में भारत महोत्सव का आयोजन पुन: प्रारम्भ।
2007 - फ्रांस की सबसे वृद्ध महिला सिमोन कैपोन की 113 की अवस्था में मृत्यु।
2009 - मराठी फिल्म 'हरिशचन्द्राची फैक्ट्री' को आस्कर अवार्ड्स की विदेशी फिल्म कैटिगरी में भारत की एंट्री के तौर पर चुना गया।
2012- भारत की राजभाषा हिंदी दुनिया में दूसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। बहुभाषी भारत के हिंदी भाषी राज्यों की आबादी 46 करोड़ से अधिक है।
जन्म:
1547 - फैजी- मध्यकालीन भारत का विद्वान और फ़ारसी का प्रसिद्ध कवि था।
1897 - नाना साहब परुलेकर - मराठी पत्रकार।
1911 - श्रीराम शर्मा आचार्य - भारतीय आध्यात्मिक नेता।
1921 - अजीत राम वर्मा - पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय वैज्ञानिक थे।
1924 - ए. नागेश्वर राव - तेलुगु फ़िल्म अभिनेता और फ़िल्म निर्माता।
1942 - राजिंदर गोयल - भारतीय क्रिकेटर थे, जिन्होंने क्रिकेट में एक गेंदबाज़ के रूप में अपनी ख़ास पहचान बनाई।
1948 - महेश भट्ट- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता निर्देशक।
1957 - अनुपम श्याम - फिल्म व टीवी कलाकार थे।
1973 - कैलाश चौधरी - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
निधन:
1927 - मोहम्मद बरकतउल्ला - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।
1928 - नारायण गुरु - भारत के महान संत एवं समाज सुधारक थे।
1933 - एनी बेसेंट- भारत में होमरुल लीग की संस्थापिका।
1942 - कनकलता बरुआ- भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी।
1999 - राजकुमारी- तमिल सिनेमा की स्वप्न सुंदरी नाम से विख्यात अभिनेत्री। उनकी फ़िल्म हरिदास 114 सप्ताह तक चेन्नई के सिनेमाघर में चलती रही थी।
1999 - रईसा गोर्बाच्योव - सोवियत नेता मिखाइल गोर्बाचेव की पत्नी और सोवियत संग की प्रथम महिला।
2009 - प्रभा खेतान - हिन्दी भाषा की लब्ध प्रतिष्ठित उपन्यासकार, कवयित्री तथा नारीवादी चिंतक तथा समाज सेविका।
2012 - दिनेश ठाकुर - रंगमंच के प्रसिद्ध कलाकार और निर्देशक थे।
2017 - शकीला - हिन्दी सिनेमा में सन 1950-60 की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।
महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:
रेलवे सुरक्षा बल
राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (सप्ताह)
-------------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय



