आयुक्त कुमाऊं ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- Admin Admin
- Jun 05, 2025

हल्द्वानी, 5 जून (हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने बुधवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान उन्होंने आमजन से प्रकृति की रक्षा हेतु सक्रिय भागीदारी की अपील की। आयुक्त रावत ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस का मूल उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और उन्हें इसके लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
उन्होंने बताया कि पूरे कुमाऊँ मंडल में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है और राज्य की हरियाली ही इसकी पहचान है। शहरी क्षेत्रों में हरियाली बनाए रखना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन ‘अर्बन फॉरेस्ट’ (शहरी वन) विकसित करना अब समय की आवश्यकता है।
इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी, उपजिलाधिकारी रेखा कोहली, तहसीलदार मनीषा बिष्ट समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता