बोबिया और गजनाल में आयुक्त सचिव आर. एलिस वाज ने जमीनी हालात का लिया जायजा

Commissioner Secretary R. Ellis Vaz reviewed the ground situation in Bobiya and Gajnal.


कठुआ, 16 मई । प्लानिंग, मॉनिटरिंग एंड डेवलपमेंट विभाग की आयुक्त सचिव आर. एलिस वाज ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 के तहत बॉबिया और गजनाल गांवों का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और अधिकारियों के साथ संवाद कर क्षेत्र की जमीनी जरूरतों और समस्याओं का आकलन किया।

आयुक्त सचिव ने कहा कि उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य सीमांत गांवों में लोगों की वास्तविक समस्याओं को समझना, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को मजबूत करना और यह सुनिश्चित करना है कि विकास का लाभ हर घर तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए ताकि पात्र लोगों को समय पर लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से भी खुलकर अपनी समस्याएं और सुझाव साझा करने का आह्वान किया।

आर. एलिस वाज ने बताया कि वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 का लक्ष्य सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, कनेक्टिविटी बढ़ाना, रोजगार के अवसर पैदा करना और लोगों के जीवन स्तर में समग्र सुधार लाना है। उन्होंने कहा कि सरकार इन दूरदराज के गांवों के समावेशी और सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

---------------

   

सम्बंधित खबर