सोनीपत में फसल जलने से प्रभावित किसानों के लिए मुआवजा पोर्टल शुरू

-23. 5 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख, 12 किसानों को मिलेगा लाभ

सोनीपत, 25 अप्रैल (हि.स.)। सोनीपत जिले में हाल ही में आगजनी

की घटनाओं में बर्बाद हुई गेहूं की फसल से प्रभावित किसानों के लिए सरकार ने राहत कदम

उठाया है। जिला प्रशासन ने मुआवजा पोर्टल लॉन्च कर दिया है, जिस पर प्रभावित किसान

ऑनलाइन पंजीकरण कर मुआवजे के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अप्रैल माह में जिले के रोहट, किशोरा,

हरसाना कलां, जाहरी और मसदपुर गांवों में आग लगने की घटनाएं सामने आई थीं, जिनमें

12 किसानों की करीब 23. 5 एकड़ फसल जलकर नष्ट हो गई। नुकसान का आंकलन होने के बाद सरकार

ने क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने का निर्णय लिया। कृषि विभाग के अनुसार, पोर्टल पर पंजीकरण

के बाद भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सत्यापन के बाद पात्र किसानों को

मुआवजा राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। कृषि उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा

ने किसानों से अपील की है कि वह जल्द से जल्द पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। इसी बीच जिले में रबी सीजन की फसल

की कटाई भी तेजी से जारी है। अब तक लगभग 70 प्रतिशत फसल की कटाई हो चुकी है। विभाग

के अनुसार 1.45 लाख हेक्टेयर में गेहूं की खेती हुई थी और शेष 30 प्रतिशत फसल की

कटाई अगले सप्ताह तक पूरी होने की उम्मीद है। मौसम शुष्क रहने के कारण कटाई के कार्य

में गति आई है और अधिकतर किसान अब मशीनों की मदद से फसल काट रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

   

सम्बंधित खबर