खौड़ में कांग्रेस ग्रुप-बी ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया
- DSS Admin
- Jun 07, 2026
जम्मू,, 07 जून (हि.स.)।
कांग्रेस ग्रुप-बी के कार्यकर्ताओं ने खौड़ में बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने रैली निकालकर गैस सिलेंडर, पेट्रोल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई तथा सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर और पेट्रोल की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान महंगाई अपेक्षाकृत कम थी और आवश्यक वस्तुएं आम लोगों की पहुंच में थीं।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जल्द प्रभावी कदम उठाकर जनता को राहत प्रदान करने की मांग की।
---------------

