कांग्रेस नेता संजय दत्त हरियाणा के  पार्टी प्रभारी नियुक्त

मुंबई, 27 जून (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक संजय दत्त को हरियाणा का पार्टी प्रभारी नियुक्त किया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने उन्हें यह नई ज़िम्मेदारी उन्हें सौंपी है।

संजय दत्त कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैं और इससे पहले महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और विधान परिषद के सदस्य के तौर पर काम कर चुके हैं। वह पहले हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु के प्रभारी के तौर पर भी काम कर चुके हैं। संजय दत्त ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वरिष्ठ नेताओं ने मुझ पर भरोसा करके मुझे यह ज़िम्मेदारी दी है। इसके लिए मैं पार्टी नेतृत्व का आभारी हूं। मैं कांग्रेस पार्टी का एक वफादार सिपाही हूं और वरिष्ठों द्वारा मुझे सौंपी गई ज़िम्मेदारी के साथ न्याय करने की कोशिश करूंगा। आने वाले समय में मेरा लक्ष्य पार्टी ऑर्गनाइज़ेशन को मजबूत करने और हरियाणा में कांग्रेस की सरकार लाने और 2029 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पार्टी की ताकत बढ़ाने पर होगा।

---------------

   

सम्बंधित खबर