अमेरिका में भारतीय नागरिकों के निर्वासन पर कांग्रेस का असम में विरोध, कई नेता हिरासत में
- Admin Admin
- Feb 07, 2025

गुवाहाटी, 07 फरवरी (हि.स.)। अमेरिका से भारतीय नागरिकों को क्रूर तरीके से निर्वासित किए जाने की घटना के खिलाफ आज प्रदेशभर में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। गुवाहाटी के राजीव भवन में दोपहर 11:30 बजे से भाजपा की विदेश नीति के खिलाफ नारेबाजी की गई। विरोध प्रदर्शन के दौरान गुवाहाटी पुलिस ने कांग्रेस के कई वरिष्ठ और युवा नेताओं को हिरासत में लिया।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश