कांग्रेस सांसद प्रद्युत बरदलै पर हमले की घटना में कांग्रेस की संलिप्तता का आरोप
- Admin Admin
- Apr 28, 2025
नगांव (असम), 28 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस सांसद प्रद्युत बरदलै पर हुए हमले की घटना में कांग्रेस का नाम सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस से निष्कासित नेता इमदादुल इस्लाम के नेतृत्व में यह हमला किया गया।
बताया जा रहा है कि गुंडों के दल नगांव और मोरीगांव जिलों से बुलाए गए थे। पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजीपी अखिलेश कुमार सिंह और नगांव के एसपी ने जांच शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि रविवार को सांसद प्रद्युत बरदलै और शिबामणि बोरा के काफिले पर पांच अलग-अलग गाड़ियों से हमला किया गया था। इस हमले का आरोप भाजपा पर लगाया गया था। लेकिन पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई त्वरित जांच से यह स्पष्ट हो गया कि हमला कांग्रेस कर्मियों द्वारा ही किया गया था।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश



