जेहाद के अर्थ का अनर्थ करना कांग्रेस की मानसिकता: नौटियाल
- Admin Admin
- Mar 27, 2025

देहरादून, 28 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस जेहाद को क्रांति बताकर समाज का अपमान कर रही है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी के जिहाद शब्द का क्रांतिकारी अर्थ बताने का प्रयास किया है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने जिस तरह से जिहाद शब्द के अर्थ बताया है वह दुखद तो है ही, समाज के लिए भी घातक है। इस पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और केदानाथ विधायक आशा नौटियाल ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका कहना है कि गरिमा दसौनी तुष्टिकरण नीति के कारण अर्थ का अनर्थ कर रही है।
भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष/ केदारनाथ विधानसभा के विधायक आशा नौटियाल का कहना है कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी अब जिहाद का अर्थ बता रही है इससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी किसका समर्थन कर रही है क्या लैंड जिहाद का समर्थन किया जा सकता है जो समाज में नफरत फैलाने का काम करते हो क्या उनको क्रांतिकारी कहा जा सकता है जिस तरह से कांग्रेस पार्टी अब जिहाद शब्द का क्रांतिकारी होने का मायने बता रही है। इससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी देश के सच्चे सपूतों और क्रांतिकारी साथ में सामाजिक बदलाव लाने वालों का भी अपमान कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / राम प्रताप मिश्र