संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर का राष्ट्र निर्माण में योगदान अतुलनीयः प्रकाश भारती

रोहतक, 14 अप्रैल (हि.स.)। इंडियन नेशनल लोकदल पदाधिकारियों की अहम बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव एवं रोहतक के प्रभारी प्रकाश भारती की अध्यक्षता में हुई। सर्वप्रथम इनेलो पदाधिकारियों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प कर नमन कर उन्हें याद किया।

इस अवसर पर प्रकाश भारती ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर का राष्ट्र निर्माण में योगदान अतुलनीय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा लिखित संविधान की बदौलत ही सबको समानता का अधिकार मिला है। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांत आज भी प्रांसगिक है। उन्हें दिखाए मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र की तरक्की संभव है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस व भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि दोनो पार्टियों ने हमेशा डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा लिखे संविधान की अवहेलना की है।

प्रकाश भारती ने कहा कि इनेलो एक पार्टी ऐसी पार्टी जो महापुरूषों के दिखाए मार्ग पर चल रही है और लोगों की समस्यों को प्राथमिकता के साथ उठा रही है। उन्होंने कहा कि इनेलो का संगठन पूरी तरह से मजबूत है और अब समय आ गया है कि प्रत्येक कार्यकर्त्ता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों बारे लोगों को अवगत करवाए। इस अवसर पर जिला प्रधान नफे सिंह लाहली, कृष्ण कौशिक एडवोकेट, विनोद अहलावत एडवोकेट, सतीश नांदल रिठाल, वेद भराण, जयसिंह शिमली, मास्टर मुख्तार सिंह हिमांशु, पूनम, रामभगत लाकडा, दलबीर राणा व राजबीर वाल्मीकि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

---------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल

   

सम्बंधित खबर