ट्रांसफर पॉलिसी पर घमासान-बीजेपी ने प्रशासनिक फेरबदल पर उठाए सवाल
- DSS Admin
- May 22, 2026

कठुआ, 22 मई । बीजेपी प्रवक्ता डॉ. अभिजीत जसरोटिया ने जम्मू-कश्मीर में कथित “ट्रांसफर राज” को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ बीजेपी नेता रविंदर रैना द्वारा लगाए गए आरोपों पर सरकार को स्पष्ट और पारदर्शी जवाब देना चाहिए।
जसरोटिया ने आरोप लगाया कि बार-बार अधिकारियों के तबादलों से प्रशासन में अस्थिरता और भय का माहौल बन रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों की बजाय अधिकारियों के बड़े स्तर पर फेरबदल में व्यस्त है। बीजेपी प्रवक्ता ने यह भी कहा कि ईमानदार अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है और मनमाने तबादलों से उनका मनोबल गिर रहा है। उन्होंने मांग की कि यदि सरकार पर लगे आरोप गलत हैं तो वह जनता के सामने सच्चाई रखे।
जसरोटिया ने आरोप लगाया कि मौजूदा ट्रांसफर सिस्टम भ्रष्टाचार और राजनीतिक हस्तक्षेप को बढ़ावा दे रहा है जबकि बेरोजगारी, विकास और पर्यटन जैसे मुद्दे नजरअंदाज हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस मुद्दे को उठाती रहेगी और ईमानदार अधिकारियों के साथ खड़ी रहेगी।
1
---------------

