अदालतों में समय परिवर्तन 15 अप्रैल से, सुबह के समय लगेगी कोर्ट

जोधपुर, 7 अप्रैल (हि.स.)। केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण जोधपुर न्यायपीठ का ग्रीष्मकालीन कार्यालय समय 15 अप्रैल, 2025 से 27 जून 2025 तक प्रात: 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर दिया गया है।

अधिकरण के संयुक्त रजिस्ट्रार / कार्यालय अध्यक्ष एनके डागर के आदेशानुसार 15 अप्रैल, 2025 से केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण की जोधपुर न्यायपीठ में न्यायालय का समय प्रात: 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा कार्यालय का समय प्रात: 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। न्यायालय में प्रात: 10.30 से 11 बजे तक तथा कार्यालय में प्रात: 10.30 बजे से 10.45 बजे तक मध्यान्तर रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

   

सम्बंधित खबर