देशद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई जारी, अब तक 16 गिरफ्तार: मुख्यमंत्री
- Admin Admin
- Apr 27, 2025

गुवाहाटी, 27 अप्रैल (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार दोपहर 12 बजे तक देशद्रोहियों के खिलाफ जारी कार्रवाई का अपडेट साझा किया।
जानकारी के अनुसार, गोलाघाट पुलिस ने दधीचि डिम्पल उर्फ डिम्पल बोऱा को गिरफ्तार किया है। वहीं, तामुलपुर पुलिस ने ताहिब अली और उदालगुड़ी पुलिस ने बिमल महतो को हिरासत में लिया है।
मुख्यमंत्री के अनुसार, अब तक कुल 16 देशविरोधी तत्वों को गिरफ्तार किया जा चुका है। असम सरकार ने राज्य में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह सख्त अभियान चलाया है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश