डिब्रूगढ़ में एक्स-मास-टी से कच्चा तेल एवं प्राकृतिक का गैस रिसाव, राेकने के प्रयास शुरू

डिब्रूगढ़ (असम), 9 मार्च (हि.स.)। ऑयल इंडिया लिमिटेड के नगाजान तेल क्षेत्र में एक दुर्घटना हुई। यहां एक्स-मास-टी से लगातार कच्चा तेल एवं प्राकृतिक गैस रिसाव होने की खबर है। कंपनी के इंजीनियर और अग्निशमन रिसाव राेकने के लिए प्रयास कर रहे है।

रविवार को मिली जानकारी के अनुसार कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस के 309 नंबर तेल क्षेत्र एक्स-मास-टी से लगातार कच्चा तेल एवं प्राकृतिक गैस रिसाव हो रहा है। सूचना मिलते ही तेल विभाग के शीर्ष अधिकारियों सहित अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तेल एवं गैस के प्रवाह को रोकने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मौके पर तेल अग्निशामक और सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। हालांकि, यह अभी तक ज्ञात नहीं है कि दुर्घटना किस परिस्थिति में और कैसे हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी आवश्यक उपाय किये जा रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

   

सम्बंधित खबर