विज्ञान प्रदर्शनी में डीएवी हेह‍ल को मिला दूसरा स्थान

रांची, 9 मई (हि.स.)।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर बीआईटी मेसरा, रांची में शुक्रवार को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

विद्यालय के प्राचार्य बिपिन राय ने विजयी छात्रों को प्रशस्ति-पत्र और मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

विज्ञान प्रदर्शनी में राजधानी के 15 सीबीएसई से संबंधित विद्यालयों के लगभग 100 विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए गए थे। इसमें डीएवी हेहल की ओर से प्रस्तुत 10 उत्कृष्ट मॉडलों को सम्मिलित रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र उत्कर्ष सहाय, अनमोल सिंह और मोहित कुमार जैन की ओर से तैयार स्पेक्ट्रोमीटर मॉडल को विशेष सराहना मिली। इसी मॉडल ने निर्णायक मंडली से द्वितीय स्थान अर्जित किया।

प्राचार्य ने दी बधाई

प्राचार्य ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे छात्रों ने विज्ञान के क्षेत्र में अपनी सृजनात्मकता और दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह उपलब्धि समस्त विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार इस उपलब्धि को एक प्रेरणास्रोत मानते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय की शिक्षिका अजन्ता कुमारी और सरस्वती राय ने नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयत्नशील रहती हैं। इससे विद्यालय के बच्चे लाभान्वित होते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

   

सम्बंधित खबर