DC जम्मू की कार्रवाई, आरएस पुरा के MTS कर्मचारी को किया निलंबित
- Editor Chief
- Jul 30, 2026
जम्मू, 30 जुलाई: जम्मू के उपायुक्त (डीसी) डॉ. राकेश मिन्हास ने तहसील आरएस पुरा में तैनात तथा वर्तमान में तहसीलदार सुचेतगढ़ कार्यालय में कार्यरत मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस/क्लास-IV) कर्मचारी अमित कुमार को विभागीय जांच लंबित रहने तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।उपायुक्त कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अमित कुमार के विरुद्ध जांच पूरी होने तक उन्हें निलंबित रखा जाएगा।
निलंबन अवधि के दौरान उनकी अटैचमेंट सहायक आयुक्त (जनरल), उपायुक्त कार्यालय जम्मू के साथ रहेगी और उन्हें वहीं रिपोर्ट करना होगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह कार्रवाई तत्काल प्रभाव से लागू होगी तथा आगामी आदेश जारी होने तक प्रभावी रहेगी। हालांकि, निलंबन के कारणों का आदेश में उल्लेख नहीं किया गया है और मामले की विभागीय जांच जारी है।

