बिहार ले जायी जा रही 72 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

देवरिया, 04 जुलाई (हि.स.)। लार थाना पुलिस ने चेकिंग में एक पिकअप वाहन से 72 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर पकड़ी है। दो तस्कर गिरफ्तार किए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात सुतावर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली। बिकानो के डिब्बों के नीचे छिपाकर रखी गई 72 पेटी अवैध शराब (करीब 722 लीटर) बरामद हुई, जिसे बिहार ले जाया जा रहा था। दो तस्कर सलेमपुर थाना क्षेत्र निवासी गोविंद साहनी और बिट्टू यादव को गिरफ्तार किया गया। वाहन समेत शराब को जब्त कर पुलिस ने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की।

------------------

   

सम्बंधित खबर