प्राथमिकता के आधार पर करें बूथों का सत्यापन : शशांक मणि
- DSS Admin
- May 13, 2026
देवरिया, 13 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया की भटनी नगर पंचायत क्षेत्र के विशुनपुरा में सदर सांसद शशांक मणि ने शक्तिकेंद्र संयोजकों के साथ बुधवार को बैठक की । इस दौरान उन्होंने बूथ सत्यापन के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया । श्री मणि ने कहा कि हर बूथ पर हर वोट महत्वपूर्ण है और हमें सबसे संपर्क कर जनता के बीच पार्टी की नीतियों और विचारों को प्रचारित करना चाहिए । सरकार और संगठन के कार्यों के बारे में जनता को बताना चाहिए । हम सभी भाजपा के सिपाही हैं और पार्टी को मजबूत करना हमारा प्रथम कर्तव्य है ।
उन्होंने बूथ अध्यक्षों से कहा कि पार्टी के मजबूती में बूथ अध्यक्षों का विशेष योगदान होता है। इसलिए सभी वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्नों के पन्ना प्रमुख किसी सक्रिय कार्यकर्ता को ही बनाएं ताकि चुनावों में बूथों पर शत प्रतिशत मतदान हो सके । इस बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार उपाध्याय, मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, सुधीर श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्रा, प्रतीक मिश्रा, रोशन जमीर, अजय गुप्ता, चंद्रहास कुशवाहा, अभय चौरसिया, श्रीवेष तिवारी, दीपक वर्मा, रिचू तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
-------------------

