देवरिया में अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
- DSS Admin
- May 29, 2026
देवरिया, 29 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद की भलुअनी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित एक अभियुक्त को शुक्रवार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि भलुअनी पर पंजीकृत मुकदमा एससी-एसटी एक्ट एवं 67 आईटी एक्ट से संबंधित अभियुक्त अभिमन्यू निषाद पुत्र छेदी बिन्द निवासी कटइलवा थाना बरहज जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर सोनाड़ी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक, 1 मई 2026 को वादिनी ने थाना भलुअनी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्त ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। साथ ही उसके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया और उसका स्क्रीनशॉट व्हाट्सएप पर भेजा। आरोप है कि अभियुक्त ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले में थाना भलुअनी पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।
------------

