उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को मुरादाबाद का दौरा, वृक्षारोपण के साथ जनकल्याण शिविर का करेंगे उद्घाटन
- DSS Admin
- Jun 13, 2026
मुरादाबाद, 13 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को मुरादाबाद पहुंचेंगे और वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता करने के साथ जनकल्याण शिविर का उद्घाटन करेंगे। विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क करेंगे और प्रबुद्ध जनों से संवाद करेंगे।
जिलाधिकारी मुरादाबाद डा राजेंद्र पैसिंया ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सुबह 10:55 पर राजकीय विमान से मुरादाबाद के मूंडापांडे स्थित हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से मुरादाबाद सदर ब्लाक परिसर में आयोजित वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधारोपण करेंगे और जनकल्याण शिविर का उद्घाटन करेंगे इसके बाद डिप्टी सीएम दोपहर 12:30 बजे से परंपरा रामगंगा विहार में जनसंपर्क करेंगे और मुरादाबाद नगर विधानसभा से विधायक रितेश गुप्ता के आवास पर प्रबुद्ध जनों से वार्ता करेंगे। प्रबुद्ध वर्ग से संवाद के बाद सिद्ध हॉस्पिटल कंठ रोड पर भी डिप्टी सीएम का जनसंपर्क कार्यक्रम रहेगा।
जिलाधिकारी ने आगे बताया कि दोपहर 1:45 पर उपमुख्यमंत्री आवास विकास सिविल लाइन में भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरी मंडोला के आवास पर चाय पर चर्चा और प्रबुद्ध जनों से वार्ता करेंगे। दोपहर 3:20 पर डिप्टी सीएम दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के विश्वास विकास और जनकल्याण को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे और विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। शाम 5:00 बजे मूंढापांडे स्थित हवाई पट्टी से राजकीय वायुयान द्वारा अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे।-----------

