छपरा सदर अस्पताल में कीचड़ और जलजमाव पर जिलाधिकारी नाराज अधिकारियों को लगाई फटकार

छपरा सदर अस्पताल में कीचड़ और जलजमाव पर जिलाधिकारी नाराज अधिकारियों को लगाई फटकारछपरा सदर अस्पताल में कीचड़ और जलजमाव पर जिलाधिकारी नाराज अधिकारियों को लगाई फटकारछपरा सदर अस्पताल में कीचड़ और जलजमाव पर जिलाधिकारी नाराज अधिकारियों को लगाई फटकार

सारण, 08 जुलाई (हि.स.)। पिछले दिनों हुई हल्की बरसात के कारण छपरा सदर अस्पताल जाने वाली पहुंच पथ पर कीचड़ और जलजमाव से नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बुधवार को सदर अस्पताल रोड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सड़क को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल के लिए चिन्हित पार्किंग एरिया को सुव्यवस्थित ढंग से विकसित किया जाए और जलजमाव से स्थाई मुक्ति के लिए ड्रेनेज की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने अधिकारियों को पूरी ट्रैफिक प्लानिंग के साथ इस कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा ताकि मरीजों और आमजन को आवागमन में कोई असुविधा न हो।

इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल की आंतरिक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए चिकित्सा पदाधिकारियों को पीने के पानी, बैठने की जगह और शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

---------------

   

सम्बंधित खबर