जिलाधिकारी ने सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री की अपील के लिए मांगा सहयोग

फर्रुखाबाद, 19 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में सर्राफा व्यापारियों के साथ मंगलवार को जिलाधिकारी अंकुर लाठर ने महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में प्रधानमंत्री की अपील के समर्थन एवं सहयोग प्रदान करने के लिए व्यापारियों से अनुरोध किया। साथ ही जनहित एवं राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान उपस्थित सर्राफा व्यापारियों से आह्वान किया गया कि वे समाज एवं राष्ट्र के व्यापक हित में संचालित प्रयासों में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सहयोग करें। अधिकारियों ने कहा कि व्यापारिक समुदाय समाज की आर्थिक एवं सामाजिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है। उनकी सहभागिता से जनकल्याणकारी प्रयासों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

बैठक में व्यापारियों ने सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कहा गया कि वे राष्ट्रहित एवं जनहित से जुड़े प्रत्येक अभियान एवं अपील में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा प्रशासन एवं व्यापारियों के मध्य बेहतर समन्वय एवं सहयोग बनाए रखने पर बल दिया गया।

---------------

   

सम्बंधित खबर