डीएम व एसपी ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का संयुक्त निरीक्षण किया
- DSS Admin
- Jun 08, 2026
सहरसा, 08 जून (हि.स.)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक हिमांशु द्वारा ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
त्रैमासिक निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था,अभिलेखों के संधारण तथा वेयरहाउस में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई।
अधिकारियों द्वारा वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता बरतने तथा नियमित निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।त्रैमासिक निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण तथा वेयरहाउस में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई।
समीक्षा क्रम में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई है।इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

