डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: प्रकाश पाल
- DSS Admin
- Jun 28, 2026
कानपुर, 28 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के मन की बात कार्यक्रम समाज को राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन चुका है और यह सेवा, समर्पण, स्वदेशी, पर्यावरण संरक्षण व जनभागीदारी की भावना को निरंतर मजबूत कर रहा है।
यह बातें रविवार को भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने जूही मंडल के बूथ संख्या 350 पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया।
इस दौरान प्रकाश पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम समाज के हर वर्ग को सकारात्मक कार्यों से जोड़ने का माध्यम बन गया है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों में राष्ट्रहित, सामाजिक दायित्व और जनभागीदारी की भावना को नई दिशा मिल रही है। भाजपा कानपुर दक्षिण के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार समाज को एकजुट करने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि 'मन की बात' केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का व्यापक अभियान बन चुका है।
कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह चौहान, पंकज द्विवेदी, दीपू पासवान, संजय कश्यप, रमाकांत शर्मा, बूथ अध्यक्ष अमित धानु, किशन केसरवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

