सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

दक्षिण सालमारा (असम), 26 सितंबर (हि.स.)। दक्षिण सालमारा-मानकाचर जिलांतर्गत फकीरगंज के शालकाटा से राधुराम की ओर जा रही एक बाइक आज सड़क हादसे का शिकार हो गयी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि, अन्य एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान इस्माइल हुसैन (58) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस्माइल हुसैन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अन्य एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूत्रों ने बताया है कि हादसे की वजह नशे में धुत युवक द्वारा तेज रफ्तार बाइक चलाने की वजह से हुआ। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

   

सम्बंधित खबर