सारण में उपमुख्यमंत्री सह प्रभारी मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने पंचायत विकास दिवस का किया शुभारंभ

सारण में उपमुख्यमंत्री सह प्रभारी मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने पंचायत विकास दिवस का किया शुभारंभसारण में उपमुख्यमंत्री सह प्रभारी मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने पंचायत विकास दिवस का किया शुभारंभ

सारण, 28 जून (हि.स.)। सरकार की पहल के तहत प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिले के दरियापुर प्रखंड अंतर्गत प्रतापपुर ग्राम पंचायत में आयोजित इस मुख्य कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर ग्राम सभा में प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक लाइव प्रसारण भी सुना गया। इस माह की थीम महिला हितैषी ग्राम पंचायत रखी गई थी, जिसके तहत ग्राम सभा में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार के प्रयासों और उससे आए बदलावों पर अपने अनुभव साझा किए।

स्थानीय मुखिया किशोर कुमार सिंह ने पंचायत के विकास कार्यों और भावी योजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया। वहीं उपविकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने पंचायती राज व्यवस्था में जनभागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बिहार द्वारा पंचायत चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर देश के सामने मिसाल पेश करने की बात दोहराई और ग्रामीणों से विकास में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी, दरियापुर बीडीओ-सीओ सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

---------------

   

सम्बंधित खबर