भूमि लेखजोखा उप अधीक्षक 75हजार रु रिश्वत लेते गिरफ्तार

मुंबई, 6 मार्च ( हि. स) । ठाणे में भूमि लेखजोखा विभाग के उप अधीक्षक चांगदेव गोविन्द मोहलकर ( वर्ग 2) और उनके अधीनस्थ भूमि कर मापक अधिकारी श्रीकांत विश्वास रावते को ठाणे एंटी करप्शन विभाग ने कल 5मार्च2025को नियोजित तरीके से शिकायतकर्ता से 75हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।उप अधीक्षक चांगदेव ने यह राशि अपने अधीनस्थ अधिकारी वर्ग 3के भूमिकर मापक श्रीकांत के हस्ते स्वीकार कर रहे थे।, इसलिए पहले श्रीकांत पर और उनके बाद उप अधीक्षक चांगदेव पर कार्य ठाणे ब्यूरो ने कार्यवाही की गई।

ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज बताया कि शिकायतकर्ता की जमीन का मूल्यांकन करने के लिए उप अधीक्षक चांगदेव से संपर्क करने पर एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई थी।इसके बारे में ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो को 27फरवरी 2025को जानकारी दी गई थी।

ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो ने इस मामले में छानबीन शुरू की थी।इसी बीच उप अधीक्षक चांगदेव आपसी सहमति से शिकायतकर्ता से यह एक लाख रुपए की राशि कम कर 75हजार रुपए लेने के लिए तैयार हो गए थे।उन्होंने यह राशि अपने कनिष्ठ अधिकारी श्रीकांत विश्वास रावते को सौंपने के लिए कहा था।

इसके बाद जब 5मार्च 2025को शाम 4बजकर 20 मिनट पर जब शिकायतकर्ता 75हजार रुपए रिश्वत भूमि लेखजोखा विभाग के अधिकारी भूमिकर मापक श्रीकांत विश्वास रावते को दे रहे थे ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए गए।इसी तारतम्य में उप अधीक्षक चांगदेव गोविन्द मोहलकर को भी गिरफ्तार कर ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में शाम साढ़े छह बजे मामला दर्ज किया गया।यह कार्यवाही ठाणे ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक शिवराज पाटील के मार्गदर्शन में की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा

   

सम्बंधित खबर