यमुनानगर: विकसित हरियाणा, विकसित यमुनानगर की दिशा में करेंगे काम: सुमन बहमनी

-- नवनिर्वाचित महापौर सुमन बहमनी ने संभाला निगम का कार्यभार

- जनता के सभी कामों को देंगे प्राथमिकता:सुमन बहमनी

--स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष ध्यान: सुमन बहमनी

--शहर को बनाएंगे स्वच्छ और सुंदर: सुमन बहमनी

यमुनानगर, 26 मार्च (हि. स.)। पंचकूला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के बाद यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर सुमन बहमनी ने निगम कार्यालय में अपना पदभार संभाल लिया। निगम कार्यालय के अंदर अपने परिवार के साथ आते हुए महापौर ने सबसे पहले कार्यालय की दहलीज पर माथा टेका फिर निगम कार्यालय में प्रवेश किया। इस मौके पर पूर्व कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर, जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, महामंत्री कृष्ण सिंगला,पूर्व चेयरमैन रोजी मालिक आनंद ने महापौर को पदभार ग्रहण करवाया। इस मौके पर सभी पार्षद भी मौजूद रहे।

बुधवार को अपना कार्यभार संभालते ही महापौर सुमन बहमनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि विकास ही प्राथमिकता ,विकास ही विजन और विकास के संकल्प के साथ हम सभी काम करेंगे। सभी अधिकारियों और पार्षदों के साथ और जनता के सहयोग से शहर को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाया जाएगा। निगम से जुड़े जो भी मुद्दे है सब विषयों पर निगम अधिकारियों और पार्षदों के साथ बैठ कर योजनाबद्ध तरीके से इन सभी विषयों पर कार्य किया जाएगा। जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए हम काम करेंगे। हमारा यह प्रयास रहेगा कि पूरी पारदर्शिता के साथ जनता के सभी कार्य हो।तिहरे ईंजन की सरकार यमुनानगर को एक नई उड़ान देगी। विकास के संकल्प के साथ हम विकसित हरियाणा और विकसित यमुनानगर की दिशा में काम करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / अवतार सिंह चुग

   

सम्बंधित खबर