
झज्जर, 12 मार्च (हि.स.)। नगर पालिका बेरी के चेयरमैन का चुनाव भारतीय जनता पार्टी समर्थक देवेंद्र सिंह ने जीत लिया। जीत के बाद भी देवेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा की नीतियों में विश्वास जताया। बेरी नगर पालिका चुनाव की बुधवार को हुई मतगणना में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों में देवेंद्र सिंह ने 4505 वोट हासिल कर कुल 1342 वोटों के मार्जिन से जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर रहे अंजित कादयान को 3163, कुलदीप सिंह को 2208, धर्मबीर को 252 और भोलेराम को 644 वोट मिले। नोटा का बटन दबाकर कुल 26 लोगों ने किसी को भी वोट देना उचित नहीं समझा।
बेरी नगर पालिका में पार्षद पद पर वार्ड नंबर एक से राकेश कुमार ने 277 वोट लेकर जीत हासिल की। वार्ड नंबर 1 से दूसरे स्थान पर रहे नरेश ने 121 वोट हासिल किए व तीसरे नंबर पर रहे रजनीश कुमार ने 104 वोट और नोटा को 2 प्राप्त हुए। इसी प्रकार वार्ड नंबर 2 से नवदीप ने 141वोट हासिल कर जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 2 से दूसरे नंबर पर रहे दीपक ने 121 वोट, तीसरे नंबर पर रहे परविन्द्र ने 114 वोट, चौथे स्थान पर रहे रवींद्र ने 76 वोट, पांचवें स्थान पर रही कुसुम लता ने 57 वोट, छठे स्थान पर रहे दिनेश कुमार ने 45 वोट, सातवें स्थान पर रहे विनोद कुमार ने 39 वोट और आठवें स्थान पर रहे वीरेंद्र सिंह कादयान ने 11 वोट प्राप्त किए। वार्ड नंबर 3 से मंजू ने 396 वोटों के साथ जीत हासिल की, दूसरे स्थान पर रही पूजा ने 332 वोट और नोटा को 16 वोट मिले। वार्ड नंबर 4 से सुरेश कुमार निर्विरोध चुने गए हैं। वार्ड नंबर 5 से जितेंद्र सिंह ने 511 वोट लेकर जीत हासिल की, दूसरे स्थान पर रहे धर्मेंद्र को 146 वोट और नोटा को 5 वोट मिले।
वार्ड नंबर 6 से राजेश कुमार वत्स को 598 वोटों के जीत मिली और दूसरे स्थान पर रहे विजय को 390 वोट मिले। चार लोगों ने नोटा का बटन दबाया। वार्ड नंबर 7 से सज्जन सिंह ने 267 वोट लेकर जीत हासिल की, दूसरे स्थान पर रहे सुरेंद्र को 193 तीसरे स्थान पर सचिन ने 170, चौथे स्थान पर रहे नीरज को 91, पांचवें स्थान पर रहे अनिल को 37 मत मिले।
इस वार्ड के 11 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।
वार्ड नंबर 8 से प्रवीण कुमार ने 432 वोट लेकर जीत हासिल की, दूसरे नंबर पर रही मोनिका शर्मा को 214 और तीसरे पर रहे उमेद सिंह को 85 वोट मिले। पांच लोगों नोटा का बटन दबाया। वार्ड नंबर 9 से उमा रानी ने 588 वोट लेकर जीत हासिल की। इस वार्ड से दूसरे नंबर पर रहे दिनेश कुमार को 314 वोट मिले। नोटा का बटन 16 लोगों ने बताया। वार्ड नंबर 10 से ऊषा को 232 वोट के साथ जीत मिली। दूसरे स्थान पर रही शकुंतला को 224 और तीसरे स्थान पर रही ऊषा देवी को 209 मत प्राप्त हुए। नोटा को 5 वोट मिले। वार्ड नंबर 11 से निशा देवी को 474 वोटों के साथ जीत मिली। इस वार्ड से दूसरे स्थान पर रही नीतू यादव को 317 और नोटा को 18 वोट मिले। वार्ड नंबर 12 से रूबी ने 618 वोट लेकर जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर रही विजेता वोट मिले को 146 और नोटा को 8 वोट मिले। वार्ड नंबर 13 से हिमांशु को 618 वोट के साथ जीत मिली। दूसरे नंबर पर रहे अर्जुन को 298 और नोटा को 11 वोट मिले। वार्ड नंबर 14 से अंजू को 431 वोटों के साथ जीत मिली। इस वार्ड से दूसरे स्थान पर रही निकिता को 381 मत प्राप्त हुए। यहां कुल 11 मतदाताओं ने किसी को भी वोट देना उचित नहीं समझा और नोटा का बटन दबाया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शील भारद्वाज