स्वच्छता ही सेवा अभियान : सार्वजनिक स्थलों की हो रही साफ-सफाई

धमतरी, 25 सितंबर (हि.स.)। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शहर में इन दिनों स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की जा रही है। इसके साथ ही साथ लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

25 सितंबर की सुबह नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों सहित गणमान्य नागरिकों ने नगर पालिक निगम कार्यालय सहित परिसर के आस पास में साफ-सफाई की। श्रमदान के बाद नगर को स्वच्छ बनाए रखने शपथ ली।

नगर निगम कार्यालय परिसर में स्वभाव स्वच्छता और संस्कार स्वच्छता के अंतर्गत एक सफाई अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने मिलकर सफाई कार्य में भाग लिया। यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्य नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जिसमें सभी ने अपने आसपास की सफाई का संकल्प लिया। इस शपथ ने नागरिकों के बीच एकजुटता और प्रतिबद्धता की भावना को मजबूत किया।

इस सफाई अभियान के दौरान, नगर निगम कार्यालय परिसर के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों की सफाई की गई। कचरा, प्लास्टिक, और अन्य प्रदूषण को हटाने के लिए सभी ने मिलकर काम किया। इस दौरान, स्थानीय नागरिकों ने भी अपने घरों के आसपास की सफाई में योगदान दिया। स्वच्छता का काम केवल नगर निगम का नहीं, बल्कि सभी का है। सफाई के साथ-साथ अभियान में नागरिकों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है।

स्वच्छता ही सेवा अभियान का उद्देश्य न केवल शारीरिक सफाई है, बल्कि यह मानसिकता और संस्कार की भी सफाई है। स्वभाव स्वच्छता का अर्थ है अपने स्वभाव में स्वच्छता को समाहित करना, जबकि संस्कार स्वच्छता का मतलब है अपने मूल्यों और संस्कारों को स्वच्छ रखना। इन दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए, यह अभियान समाज में स्वच्छता को एक आदर्श के रूप में स्थापित करने का प्रयास करता है। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी मोहम्मद शेर खान, चंद्रप्रकाश साहू, विश्वनाथ निर्मलकर, सुपरवाइजर धनेश सिन्हा अनिल नायक सहित अन्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

   

सम्बंधित खबर