पश्चिम बंगाल के पूर्व भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने शुभेंदु अधिकारी और विधायकों से की मुलाकात

कोलकाता, 18 मार्च (हि. स.)। पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने मंगलवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और पार्टी के अन्य विधायकों से मुलाकात की।

यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब राज्य में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी चल रही है। शुभेंदु अधिकारी और दिलीप घोष ने विधानसभा में विपक्ष के नेता के कक्ष में भाजपा विधायकों के साथ चर्चा की।

भाजपा के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सोमवार को पत्रकारों से कहा था कि राज्य में नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद जल्द शुरू होगी।

उल्लेखनीय है कि दिलीप घोष, जो भाजपा के पूर्व सांसद भी हैं, 2024 के लोकसभा चुनाव में आसनसोल सीट से हार गए थे। उनके फिर से भाजपा अध्यक्ष बनने की चर्चा है।

हिन्दुस्थान समाचार / ओम पराशर

   

सम्बंधित खबर