डीजीपी डिस्क के लिए एडीजी मालिनी अग्रवाल, विशाल बंसल और वीके सिंह का चयन

जयपुर, 21 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उत्कल रंजन साहू ने प्रदेश में पुलिसिंग के क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिए 61 पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों को ‘महानिदेशक पुलिस प्रशस्ति डिस्क एवं प्रशस्ति रोल‘ और ‘महानिदेशक पुलिस डिस्क एवं प्रशस्ति रोल‘ सहित नकद ईनाम और प्रशस्ति पत्र देने की मंजूरी प्रदान की है।

एडीजी मालिनी अग्रवाल, एडीजी विशाल बंसल और एडीजी विजय कुमार सिंह को भी डीजीपी डिस्क देने की घोषणा की गई है। इन पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को आगामी दिनों में आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

डीजीपी साहू ने बताया कि प्रदेश में इस साल की शुरुआत में 58वें पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक सम्मेलन-2023 का आयोजन जयपुर में किया गया था। इस सम्मेलन के सफल आयोजन में सराहनीय सेवाओं के लिए अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, प्रशिक्षण (तत्कालीन पद हाल एडीजी सिविल राइट्स एंड एएचटी) मालिनी अग्रवाल, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, कानून एवं व्यवस्था विशाल बंसल और अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एटीएस एवं एसओजी विजय कुमार सिंह को ‘महानिदेशक पुलिस प्रशस्ति डिस्क एवं प्रशस्ति रोल‘ प्रदान किया जाएगा। एडीजी बंसल का दूसरी बार इस सम्मान के लिए चयन हुआ है।

साहू ने बताया कि इसके अलावा 58वें पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक सम्मेलन-2023 में उत्कृष्ट योगदान के लिए उप महानिरीक्षक पुलिस कार्मिक, जयपुर विकास पाठक (दूसरी बार चयन), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कम्यूनिटी पुलिसिंग सैयद मुस्तफा अली जैदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, हाऊसिंग शिल्पा चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, केन्द्रीय भंडार, पुलिस मुख्यालय यशपाल त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज्य विशेष शाखा चन्द्रेश कुमार (दूसरी बार चयन), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राज्य विशेष शाखा भरतलाल मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसओजी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, इंटेलीजेंस ट्रेनिंग अकादमी, शालिनी सक्सेना, पुलिस उप अधीक्षक, मुख्य भंडार, पुलिस दूरसंचार अवनीश कुमार, डिप्टी कमांडेंट, पांचवी बटालियन आरएसी देशराज यादव, उप अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय देवेन्द्र सिंह, पुलिस निरीक्षक, राज्य विशेष शाखा रामचंद्र मीना, पुलिस निरीक्षक, परिवहन, पुलिस मुख्यालय फतेह सिंह, पुलिस निरीक्षक (कार्यालय अतिरिक्त महानिदेशक, पुलिस कल्याण) नीरज तिवाड़ी, कम्पनी कमांडर, 12 वीं बटालियन, आरएसी बजरंग सिंह, पुलिस निरीक्षक, राजस्थान पुलिस अकादमी नीलिमा अग्निहोत्री, स्टाफ ऑफिसर (कार्यालय अतिरिक्त महानिदेशक, पुलिस आर्म्ड बटालियन) विनीत कुमार पाठक और उप महानिरीक्षक, पुलिस परिवहन राजेश कुमार को ‘महानिदेशक पुलिस प्रशस्ति डिस्क एवं प्रशस्ति रोल‘ प्रदान किया जाएगा।

डीजीपी ने बताया कि अपराध, प्रशासन, कानून व्यवस्था एवं इंटेलिजेंस के क्षेत्र में निदेशक, राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला अजय शर्मा, अतिरिक्त निदेशक, क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला राजवीर, उप निदेशक, राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला डॉ. राजेश सिंह, सहायक निदेशक, क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला, अजमेर राकेश रोशन शर्मा, कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक, प्रभारी मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट, भीलवाड़ा हर्ष मीना, धौलपुर में पुलिस थाना सोने का गुर्जा के उप निरीक्षक (थानाधिकारी) यशपाल सिंह, उप निरीक्षक, पुलिस साइक्लोनर सैल, रेंज कार्यालय, जोधपुर प्रमीत चौहान, सहायक उप निरीक्षक, कार्यालय पुलिस उपायुक्त, जयपुर पूर्व प्रद्युम्न कुमार (द्वितीय बार), हैड कांस्टेबल, जिला विशेष शाखा (साइबर सैल), जयपुर (दक्षिण) राम सिंह (द्वितीय बार), हैड कांस्टेबल, अपराध शाखा (साइबर सैल), जयपुर-दक्षिण लोकेश कुमार (द्वितीय बार), महिला कांस्टेबल थाना बारमेर-जीआरपी जोधपुर केशी देवी, कांस्टेबल थाना कैथूनीपोल (कोटा शहर) योगेन्द्र सिंह, कांस्टेबल आईआरएफ, जोधपुर राजुनाथ, कांस्टेबल आईआरएफ, जोधपुर रेंज पप्पाराम और कांस्टेबल, रिजर्व पुलिस लाइन जोधपुर ग्रामीण झूमरराम विश्नोई को ‘महानिदेशक पुलिस डिस्क एवं प्रशस्ति रोल‘ से सम्मानित किया जाएगा।

साहू ने बताया कि अपराध, प्रशासन, कानून व्यवस्था एवं इंटेलिजेंस के क्षेत्र में उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, उदयपुर राजेन्द्र प्रसाद गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी विशेष शाखा जोन, जयपुर शहर धर्मेन्द्र सिंह सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सेल, बूंदी भगवत सिंह हिंगड़, सहायक पुलिस आयुक्त माणक चौक, जयपुर-उत्तर हेमंत जाखड़, आरपीएस (प्रोबेशनर), कार्यालय पुलिस अधीक्षक, धौलपुर अंगद शर्मा, पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी, थाना माणक चौक, जयुपर-उत्तर गुरु भूपेन्द्र सिंह, पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी सुभाष चौक, जयुपर-उत्तर सुरेश चंद, निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी, पुलिस थाना प्रताप नगर, आयुक्तालय जोधपुर भुटाराम, पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी सविना, जिला उदयपुर फूलचंद, पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी बयाना जिला भरतपुर सुनील कुमार, उप निरीक्षक, थानाधिकारी, पुलिस थाना गढ़ीबाजना, भरतपुर मुकेश कुमार, उप निरीक्षक, थानाधिकारी, थाना रूदावल, भरतपुर योगेन्द्र सिंह (द्वितीय बार), उप निरीक्षक पुलिस, तत्कालीन थाना रूदावल हाल कार्यालय पुलिस अधीक्षक, करौली महावीर प्रसाद, कांस्टेबल थाना डग, झालावाड़ मुकेश कुमार, कांस्टेबल थाना डग, झालावाड़ बृजेश कुमार, कांस्टेबल कार्यालय महानिरीक्षक पुलिस रेंज, जयपुर प्रताप मीना, कांस्टेबल कार्यालय महानिरीक्षक पुलिस रेंज, जयपुर मनोज यादव, कांस्टेबल पुलिस थाना प्रताप नगर, आयुक्तालय, जयपुर श्याम लाल और कांस्टेबल साइबर क्राइम, पुलिस थाना धौलपुर अशोक कुमार को डीजीपी डिस्क एवं प्रशस्ति रोल दिया जाएगा।

इसी प्रकार खेल, प्रशिक्षण, सामान्य प्रशासन, कल्याण एवं पर्यवेक्षण के क्षेत्र में महानिदेशक पुलिस, आरएसी, जयपुर हाल पुलिस आयुक्त, जोधपुर राजेन्द्र सिंह तथा हैड कांस्टेबल पुलिस लाइन श्रीगंगानगर जीत सिंह का भी ‘महानिदेशक पुलिस डिस्क एवं प्रशस्ति रोल‘ के लिए चयन किया गया है। वहीं अपराध, प्रशासन, कानून व्यवस्था एवं इंटेलिजेंस के क्षेत्र में उप निरीक्षक, पुलिस थानाधिकारी, पुलिस थाना रानी-जिला पाली पन्नाराम और कांस्टेबल, पुलिस थाना, महेश नगर, जयपुर-दक्षिण रामजी लाल को प्रशस्ति पत्र मय 5 हजार रुपये नकद इनाम दिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

   

सम्बंधित खबर