मुख्यमंत्री के नेतृतव में निकाली जा रही साइक्लोत्थान यात्रा रहेगी ऐतिहासिक : आशा खेदड़

साइक्लोत्थान यात्रा बारे मुख्यमंत्री की वीसी के बाद जिला अध्यक्ष ने ली बैठक

हिसार, 2 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा है कि मुख्यमंत्री

नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत नशामुक्त हरियाणा का

संदेश लेकर निकाली जाने वाली साइक्लोथॉन यात्रा 2.O (साइकिल यात्रा) जिले में ऐतिहासिक

होगी। जिले में इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है और पार्टी कार्यकर्ता जन सहयोग से इस

अभियान को सफल बनाएंगे।

डॉ. आशा खेदड़ भाजपा जिला कार्यालय में साइक्लोथॉन यात्रा 2.O (साइकिल यात्रा)

बारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं

से बातचीत कर रही थी। उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह व भारतीय जनता पार्टी नशे

के प्रति पूरी तरह से गंभीर है और हर हालत में इस नशे की बीमारी पर काबू पाने का प्रयास

है। इसी उद्देश्य को लेकर यह साइक्लोथॉन यात्रा 2.O (साइकिल यात्रा) निकाली जा रही

है। यह साइकिल यात्रा 5 अप्रैल से शुरू होगी और विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए 27 अप्रैल

को सम्पन्न होगी। उन्होंने कहा कि गलत संगत या किसी अन्य कारण के युवा वर्ग नशे की

चपेट में आ रहा है, जो चिंता का विषय है।

डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि हरियाणा सरकार ने युवा वर्ग के कल्याण व उत्थान के

लिए अनेक योजनाए शुरू की है, जिनका फायदा उठाते हुए वह अपने पैरों पर खड़ा हो सकता

है। इसके अलावा जागरूकता अभियान चलाकर भी युवा वर्ग को नशे व अन्य सामाजिक बुराइयों

से दूर रहने को प्रेरित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन

में निकाली जा रही साइक्लोत्थान यात्रा इसी का हिस्सा है। जिला अध्यक्ष ने पदाधिकारियों

व कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में इस साइक्लोत्थान यात्रा में हिस्सा

लेकर इसे सफल बनाएं और युवा वर्ग को प्रेरित करें।

जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि बैठक में जिला अध्यक्ष के

अलावा जिला महामंत्री आशीष जोशी व संजीव रेवड़ी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हर्ष बामल,

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता रेड्डू, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप डेलू व

लीगल सैल जिला संयोजक अजय बैनीवाल सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

   

सम्बंधित खबर