डा. विकास पाधा ने उपराज्यपाल से मुलाकात की
- DSS Admin
- Jun 08, 2026
जम्मू, 08 जून (हि.स.)। श्री माता वैष्णो देवी नारायण सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के वरिष्ठ जोड़ प्रतिस्थापन सर्जन डॉ. विकास पाधा ने आज उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा से मुलाकात की।
डॉ. पाधा ने उपराज्यपाल को आयुष्मान भारत सेहत योजना के तहत पुंछ और राजौरी के दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों पर सफलतापूर्वक किए गए 100 जोड़ प्रतिस्थापन ऑपरेशनों के बारे में जानकारी दी।
उपराज्यपाल ने इस उपलब्धि पर डॉ. पाधा और उनकी टीम को बधाई दी और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
---------------

