कठुआ में नशा मुक्ति अभियान तेज, छात्रों को किया जागरूक

Drug de-addiction campaign intensified in Kathua, students made aware


कठुआ, 09 मई । नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कठुआ पुलिस द्वारा जागरूकता गतिविधियां लगातार जारी हैं। एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के निर्देशन में जिले भर में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में शनिवार को राजकीय उच्च विद्यालय प्लाख, बसोहली में छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें नशा मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

राजकीय उच्च विद्यालय नाथी मल्हार में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों को नशे के खतरे, साथियों के दबाव (पीयर प्रेशर) और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य बनाने की अपील की।

---------------

   

सम्बंधित खबर