अनंतनाग में ड्रग तस्कर के 1.10 करोड़ रुपये के आवासीय घर को किया कुर्क

श्रीनगर, 18 मई (हि.स.)। पुलिस ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक कथित ड्रग तस्कर के 1.10 करोड़ रुपये के आवासीय घर को कुर्क कर लिया। कुर्क की गई संपत्ति में श्रीगुफवारा क्षेत्र के नौशहरा निवासी कुख्यात ड्रग तस्कर अजाज अहमद भट का दो मंजिला आवासीय घर शामिल है।

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि नशीली दवाओं के खतरे और नशीले पदार्थों की तस्करी के माध्यम से उत्पन्न अवैध संपत्तियों के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई जारी रखते हुए अनंतनाग में पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68 (एफ) के प्रावधानों के तहत लगभग 1.10 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की है।

---------------

   

सम्बंधित खबर