अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

रामगढ़, 06 जुलाई (हि.स.)। रामगढ़ के टायर मोड़ स्थित अन्नपूर्णा होटल में सोमवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता कैप्टन सुधाकर शर्मा ने किया, जबकि बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय पुरुष सैनिक सेवा परिषद झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष कर्नल नीलांबर झा, उपाध्यक्ष राजेश पांडे, सचिव सिद्धनाथ सिंह, सहसचिव वरुण कुमार, मंत्री रंजन सिंह, ब्रज बिहारी सिंह, रामटहल महतो सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित हुए।

बैठक का मुख्य एजेंडा नए लोगों को जवाबदेही देने की प्रक्रिया पर चर्चा हुई। चर्चा के बाद आनंद रावत ने अध्यक्ष पद के लिए रवींद्र प्रसाद शर्मा के नाम का प्रस्ताव को रखा जिसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। प्रदेश के टीम ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर अध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्ष का मनोनयन कर प्रदेश को भेजने का काम करेंगे। उसके बाद नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि वे पूरी निष्ठा से संगठन को आगे बढ़ने का काम करेंगे। साथ ही सभी लोगों ने अध्यक्ष के काम में साथ देने के लिए संकल्प लिया।

---------------

   

सम्बंधित खबर