बैंक धोखाधड़ी मामले में दीपक सिंगला गिरफ्तार, केजरीवाल ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध

नई दिल्ली, 18 मई (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को 100 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई महेश टिंबर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े वित्तीय घोटाले की जांच के दौरान की गई।

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा कि दीपक सिंगला को इसलिए गिरफ्तार नहीं किया गया कि उसने कोई गलत काम किया है, बल्कि इसलिए गिरफ्तार किया गया, क्योंकि वह भाजपा के खिलाफ काम कर रहा था और उसने भाजपा में शामिल होने से मना कर दिया। दीपक बहादुर है और देश के लिए लड़ रहा है।

ईडी की टीम ने सोमवार सुबह दिल्ली और गोवा में सात अलग‑अलग ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान मिले सबूतों के आधार पर सिंगला को हिरासत में लिया गया। इस मामले के तार पहले से ही गिरफ्तार पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा से भी जुड़े बताए जा रहे हैं।

---------------

   

सम्बंधित खबर