सड़क हादसे में 8 व्यक्ति घायल

कामरूप (असम), 23 जून (हि.स.)। कामरूप (ग्रामीण) जिले के सोनतली में हुए सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए, जिसमें एक की हालत काफी गंभीर बताई गई है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोनतली इलाके में सोनतली से कलातली की ओर जा रही बाइक और विपरीत दिशा से आ रही ई-रिक्शा के बीच हुए आमने-सामने की टक्कर में बाइक में सवार दो और ई-रिक्शा में सवार छह लोग घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने सभी घायलों को इलाज के लिए सोनतली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिबूल इस्लाम को चिकित्साकों ने उन्नत चिकित्सा के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेज दिया है ।

पुलिस दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है । पुलिस इस संबंध में एक प्रार्थमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

   

सम्बंधित खबर