नोएडा, 03 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ अंतर्गत दौराला में रहने वाले एक व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी बीती रात मंगलवार को मौत हो गई। थाना सेक्टर 58 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सेक्टर 58 के प्रभारी अमित कुमार ने बुधवार को बताया कि देवेंद्र सिंह (61) निवासी शिवाय जमालपुर दौराला मेरठ ने अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर उपचार के दौरान बीती रात को उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक साहिल भट्ट ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई जनपद मेरठ पुलिस द्वारा की जाएगी।
---------------

