धमतरी, 2 मई (हि.स.)।ग्राम भानपुरी की एक बुजुर्ग महिला मधुमक्खियों के काटने से घायल हो गई। इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया गया। जहां उपचार जारी है।
शुक्रवार को ग्राम भानपुरी की टेमिन बाई 65 वर्ष नहाने के लिए सुबह साढ़े नौ बजे गांव के तालाब जा रही थी। जिसे तालाब के पास मधुमक्खियों ने काट लिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां इन्हें महिला वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। स्वजनों ने बताया कि पूरे चेहरे पर मधुमक्खी ने काटा है। 15 से 20 कांटा चुभा था। जिसे पहले घर लाकर निकाले और उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा



