मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत दो करोड़ की राशि से होगा धमतरी में विद्युतीकरण कार्य
- Admin Admin
- Jun 17, 2025
धमतरी, 17 जून (हि.स.)।मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना अंतर्गत धमतरी को दो करोड़ की राशि मिलने की स्वीकृति मिली है। इसके तहत अब शहर में विद्युतीकरण कार्य और बेहतर हो पाएगा। जिसका लाभ धमतरीवासियों को मिल पाएगा।
नगर निगम महापौर रामू रोहरा ने आज बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा विकास व बुनियादी सुविधाओं की मांगों को लगातार स्वीकृति दी जा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना अंतर्गत दो करोड़ की स्वीकृति दी गई है। जिससे शहर के विद्युतीकरकरण सुविधाएं और पुख्ता होगी। उक्त राशि से आवश्यकता अनुसार स्थानों पर नये ट्रांसफार्मर मरम्मत योग्य ट्रांसफार्मर की मरम्मत, नए खंबे, व लाईट लगाई जाएगी।
स्वीकृति मिलने पर महापौर रामू रोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नगरीय प्रशासन व उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार जताया है। उल्लेखनीय है कि रामू रोहरा शहर विकास के लिए सरकार से फंड स्वीकृत लगातार प्रयासरत हैं, जिसमें लगातार सफलता भी मिल रही है। उक्त स्वीकृति विकास व बुनियादी सुविधाओं की बेहतरी के लिए एक और मील का पत्थर साबित होगा। स्वीकृति दिलाने पर निगम पार्षदों, नगरवासियों व भाजपाईयों ने महापौर रामू रोहरा का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा



