प्रवासी बीकानेर वासियों और भामाशाहों को जल पुनर्भरण संरचनाओं के निर्माण के लिए करें प्रेरित

बीकानेर, 25 जून (हि.स.)। कलेक्टर निशान्त जैन ने कहा कि 'कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान' राज्य सरकार का महत्ती अभियान है। इसके तहत जिले में जल पुनर्भरण संरचनाओं के निर्माण एवं रखरखाव के लिए अधिक से अधिक प्रवासी बीकानेर वासियों तथा भामाशाहों को प्रोत्साहित किया जाए।

गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जिले में भू-जल स्तर को बनाए रखना तथा इसके पुनर्भरण की दिशा में राज्य सरकार के निर्देशानुसार सतत कार्य किया जा रहा है। इस दिशा में देश और दुनिया में रहने वाले प्रवासी बीकानेर वासियों और स्थानीय भामाशाहों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे की अगुवाई में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा द्वारा यह वीडियो कॉन्फ्रेंस शीघ्र की जाए। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत रिचार्ज सॉफ्ट और रिचार्ज पिट बनाए जाने हैं l अभियान के तहत अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली। वहीं 'जल संचय जन भागीदारी अभियान' के 1 जून से शुरू हुए तीसरे चरण के तहत किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण करने के साथ इससे जुड़े कार्यों को पोर्टल पर अपलोड भी किया जाए। अभियान के तहत पूर्ण कार्यों को अपलोड करने के निर्देश दिए। उल्लखेनीय है कि जल संचय, जन भागीदारी अभियान के तहत जिले की ग्राम पंचायतों में कुल 56 हजार 625 तथा नगर पालिकाओं में 10 हजार, बीकानेर नगर निगम क्षेत्र में 1 हजार 878 सहित कुल 68 हजार रिचार्ज स्ट्रक्चर तैयार किए जाने हैं।

बैठक में नगर निगम उपायुक्त दमयंती कंवर, अधीक्षण अभियंता वाटरशेड महेश अजाडीवाल सहित, भूजल विभाग से डॉ. शंकर लाल सोनी, जलदाय विभाग के नरेश कुमार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

---------------

   

सम्बंधित खबर