पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
- Admin Admin
- Dec 28, 2024
![](/Content/PostImages/b1a90ebee6fad2a9e594415431419a65_2069256952.jpg)
अररिया, 28 दिसम्बर(हि.स.)।
फारबिसगंज श्री मारवाड़ी अतिथि सदन परिसर में प्रखंड एवं नगर कांग्रेस कमिटी की ओर से शनिवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू ने की,जबकि सफल संचालन गुलाबचंद ऋषिदेव ने किया।मौजूद कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ मनमोहन सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पण और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।वहीं आत्मा की शांति को लेकर दो मिनट का मौन रखा गया।
मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा,पूर्व उप मुख्य पार्षद शाद अहमद,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मंगलचंद अग्रवाल,शकंर प्रसाद साह,श्री कुमार ठाकुर, अम्बरीश राहुल,यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करण कुमार पप्पू,एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी,दिलीप पासवान, सुनील कुमार,मो. आफताब,संजीव शेखर,कंचन विश्वास,इस्तेखार माही,मदन अग्रवाल,पवन ठाकुर,मनोज साह,सलाउद्दीन आजाद,मो. सत्तार,अमन रजा,मदन कनोजिया,राजू यादव,सुनील दास आदि मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर