हमीरपुर में युवाओं के लिए एक्सपीरियंस लर्निंग प्रोग्राम का आयोजन

हमीरपुर, 12 मई (हि.स.)। मेरा युवा भारत हमीरपुर द्वारा नागरिक वरिष्ठ केंद्र पक्का भरो हमीरपुर में युवाओं के लिए एक्सपीरियंस लर्निंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों, जीवन मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों से अवगत करवाना था।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत 5 युवाओं ने भाग लिया तथा वे अलग-अलग दिनों में नागरिक वरिष्ठ केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के साथ समय बिताया, उनके अनुभवों को सुना एवं सेवा कार्यों में सहयोग प्रदान किया। युवाओं ने बुजुर्गों के जीवन अनुभवों से प्रेरणा लेते हुए सम्मान और संवेदनशीलता का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी दीपमाला स्वयं भी केंद्र में उपस्थित रहीं और युवाओं का मार्गदर्शन किया। साथ ही नागरिक वरिष्ठ केंद्र हमीरपुर के मैनेजर मिलाप जी के सहयोग एवं समर्थन के लिए उनका हार्दिक धन्यवाद किया गया।

---------------

   

सम्बंधित खबर