उपराज्यपाल ने दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया
- DSS Admin
- Jun 03, 2026
श्रीनगर, 03 जून (हि.स.)। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया।
उपराज्यपाल कार्यालय ने एक पोस्ट में लिखा कि दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि से मैं अत्यंत व्यथित हूं।
इस दुख की घड़ी में मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
---------------

