फरीदाबाद, 15 मई (हि.स.)। बल्लभगढ़ से बीजेपी विधायक और पूर्व में मंत्री रहे मूलचंद शर्मा को हरियाणा विधानसभा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें पंचायती राज एवं नगर निकाय से जुड़ी विधानसभा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र सिंह कल्याण द्वारा विभिन्न समितियों के गठन की घोषणा के दौरान की गई। समिति में कई अन्य विधायकों को भी सदस्य बनाया गया है, जो प्रदेशभर में स्थानीय निकायों और पंचायतों से जुड़े मामलों पर नजर रखेंगे। नई भूमिका में यह समिति शहरी स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के कामकाज की समीक्षा करेगी। साथ ही विकास कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की निगरानी भी इसकी जिम्मेदारी होगी। अध्यक्ष बनाए जाने पर मूलचंद शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समिति की जिम्मेदारियों को पूरी गंभीरता के साथ निभाया जाएगा और जमीनी स्तर पर कामकाज को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा, उन्हें प्रदूषण एवं पर्यावरण से संबंधित समिति और लोक उपक्रम समिति में भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है,

