प्राकृतिक आपदा के दो मामलों में मृतकों के परिजनों को आठ लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

रायपुर ,29 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्राकृतिक आपदाओं में जनहानि होने पर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में मृतकों के परिजनों के लिए कुल 8 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

अपर कलेक्टर प्रदीप साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील तपकरा के ग्राम बांसाझाल निवासी जेवियर बड़ा की तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके पुत्र विक्रम बड़ा को कुल चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार तहसील कांसाबेल अंतर्गत ग्राम पोंगरो निवासी लक्ष्मणी पैंकरा की आकाशीय बिजली से मृत्यु हो जाने पर उनके पति दिलेश्वर साय को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा के प्रकरणों में प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के साथ पूर्ण की जा रही है।

---------------

   

सम्बंधित खबर