हेरिटेज निगम का फागोत्सव बुधवार को

जयपुर, 11 मार्च (हि.स.)। नगर निगम हेरिटेज जयपुर की ओर से बुधवार को सांगानेरी गेट स्थित अग्रवाल कॉलेज में विशाल फागोत्सव और फूलों की होली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। हेरिटेज निगम महापौर कुसुम यादव के नेतृत्व में आयोजित फाग उत्सव में स्थानीय लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां पेश कर राजस्थानी संस्कृति की छटा बिखेरेंगे। वहीं, शेखावाटी के कलाकार डफ और चंग की थाप पर भजनों की प्रस्तुतियां पेश करेंगे।

महापौर कुसुम यादव ने बताया कि सांगानेरी गेट आगरा रोड स्थित अग्रवाल कॉलेज में बुधवार को विशाल फागोत्सव आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम बुधवार शाम पांच बजे से रात दस बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में हेरिटेज निगम के पार्षद, निगम अधिकारी और आमजन फूलों की होली खेलेंगे। वहीं, कई जनप्रतिनिधि भी फागोत्सव में शामिल होकर फूलों की होली खेलेंगे। इस दौरान फागोत्सव में स्थानीय लोक कलाकार विशेष प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में राजस्थानी संस्कृति की छटा बिखरेगी। डफ और चंग की थाप पर भजनों की प्रस्तुतियां पेश की जाएंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

   

सम्बंधित खबर