गुलामी का प्रतीक था फायसागर का नाम, वरूण सागर करने से लोगों में हर्ष की लहर
- Admin Admin
- Mar 02, 2025

अजमेर, 2 मार्च (हि.स.)। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर के फायसागर का नाम गुलामी का प्रतीक था। यह झील अजमेर के लोगों द्वारा बनाई गई और इसमें सिंधी सहित सभी समुदायों की धार्मिक व सामाजिक आस्था भी जुड़ी हुई है। इसी लिए इसका नाम बदलकर वरूण देव के नाम पर वरूण सागर किया गया है। नाम परिवर्तन से सभी लोगों में हर्ष की लहर है। जल्द ही झील के चहुंमुखी विकास की योजना तैयार कर कांम किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दिल्ली गेट स्थित झूलेलाल धाम में यह बात कही। यहां सिंधी समुदाय द्वारा फगुणचंड महोत्वस मनाया गया। फायसागर का नाम बदलकर वरूण सागर करने पर सिंधी समुदाय ने श्री देवनानी का अभिनन्दन किया। यहां झूलेलाल कैलेण्डर 2025 का भी विमोचन किया गया। वरूण सागर झील अजमेर के लोगों ने खुद श्रमदान कर बनाई थी। गुलामी के दिन थे तो इसका नाम एक अंग्रेज के नाम पर फायसागर रख दिया गया। आजाद भारत में गुलामी के नाम का होना ठीक नहीं है। आमजन की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इसका नाम बदलकर वरूण देव के नाम पर वरूण सागर किया गया है। यह झील सिंधी व अन्य समुदायों की धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक आस्था का केन्द्र है। इसका नाम परिवर्तन होने से विश्व के अलग-अलग हिस्सांे में बसे सिंधी समुदाय के लोगों में हर्ष की लहर है।
वासुदेव देवनानी एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में झूलेलाल कैलेंडर 2025 का विमोचन करने के बाद पंज महाज्योत प्रज्वलित कर झूलेलाल की आरती पल्लव के बाद ढोल शहनाई की धुन पर छेज व डांडिया का कार्यक्रम हुआ। जिसके बाद पंज महाज्योत का विसर्जन मंदिर परिसर में स्थित बालम्बों साहिब (कुआं) में किया गया।
इस अवसर इस अवसर पर ट्रस्ट के हीरालाल कलवानी, ताराचंद लालवानी, मनोज पमनानी, राजकुमार हरिरामानी, पार्षद दीपेंद्र लालवानी, रमेश चेलानी, मनोहर मोटवानी, अशोक तीर्थणी, दीपक निहालानी, हरीश नानकानी, पारस लौंगानी, माधव बच्चानी, महेश सावलानी,गोपाल बच्चानी,विजय कुमार हंसराजानी, नीतेश भाटिया, पदम भगतानी, दयाल सजवानी, मोहन तुलस्यानी, मोटूमल, जयप्रकाश सोनी, किशन छबलानी, कुमार लालवानी, उत्तम फुलवानी, हरीश भाटिया आदि उपस्थित थे ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश